आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फिर भी रीलों में हथियारों के साथ दिखे हरियाणवी कलाकार, पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Jul, 2026 05:05 PM

a case has been filed under the arms act yet haryanvi actors are seen with weap

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद भी हरियाणवी कलाकार एक बार फिर चर्चा में

जींद (अमनदीप पिलानिया) : सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर दर्ज मुकदमे के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल एक बार फिर चर्चा में हैं। आरोप है कि जुलाना थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बावजूद कलाकार द्वारा हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रीलें अपलोड की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को जुलाना थाना पुलिस में एएसआई गुरदीप की शिकायत पर अमर करनावल के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील अपलोड करने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद हाल ही में फिर से हथियारों के साथ वीडियो और रीलें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अमर करनावल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हरियाणवी संगीत उद्योग से जुड़े हुए हैं। वह हरियाणवी गीतों के लेखक के रूप में भी कार्य करते हैं तथा उनके लिखे कई गीत प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा द्वारा गाए गए हैं।

गौरतलब है कि हरियाणवी गीतों और सोशल मीडिया पर हथियारों तथा बदमाशी से जुड़े कंटेंट को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। इससे पहले भी मासूम शर्मा और उनकी टीम से जुड़े कुछ सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में रहे थे। जींद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए गए थे।

अब आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कथित रूप से हथियारों के साथ रीलें अपलोड किए जाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे मामलों में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और कानून के उल्लंघन से जुड़े आरोपों पर कितना सख्त रुख अपनाया जाएगा।

हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से ताजा कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!