पानीपत में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष: एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने घर में घुसकर बोला धावा, बाइक तोड़ी

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 01:41 PM

violent clash in panipat over a dispute between children

हरियाणा के पानीपत में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला भोला चौक क्षेत्र का है, जहां एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया।

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला भोला चौक क्षेत्र का है, जहां एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर खड़ी उसकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

PunjabKesari
हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान बाइक को भी निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

PunjabKesari
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!