पानीपत : मां की आंखों के सामने बेटी को यूं खींच ले गई मौत, एक पल में उजड़ गया परिवार

Edited By Harman, Updated: 08 Jul, 2026 03:21 PM

speeding car crushed a mother and daughter in panipat killing the 2 year old

हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी संजय चौंक पर बस का इंतजार कर रही थी। हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बरसत गांव निवासी अंजली अपनी दो वर्षीय बेटी परी के साथ सोमवार रात करीब 11 बजे संजय चौक पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक कार ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परी को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक बच्ची का परिवार गम में डूब गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!