पानीपत : सुबह धान की फसल के लिए पानी लगाने गया था किसान, शाम को खेत में इस हालत में देख परिवार के उड़े होश

Edited By Harman, Updated: 10 Jul, 2026 03:57 PM

farmer dies of electrocution in the fields in kavi village panipat

जिले के गांव कवि में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल धान की फसल के लिए खेत में पानी लगाने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

पानीपत (सचिन शर्मा) : जिले के गांव कवि में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल धान की फसल के लिए खेत में पानी लगाने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह खेत में ट्यूबवेल के पास बने कोठड़े में मृत अवस्था में मिला। उसके हाथ में बिजली का तार लगा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनिल सुबह खेत में धान की फसल के लिए पानी लगाने गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा और उससे संपर्क भी नहीं हो पाया तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे। वहां ट्यूबवेल के पास बने कोठड़े में अनिल बेसुध पड़ा मिला। उसके हाथ में बिजली का तार था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया गया है कि कुछ समय पहले ही अनिल के बड़े भाई का भी निधन हो चुका था। परिवार में अब बुजुर्ग माता-पिता ही हैं, जिनकी देखभाल और घर की जिम्मेदारी अनिल के कंधों पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पहले ही एक बड़े दुख से गुजर चुका था और अब अनिल की मौत ने उन्हें पूरी तरह असहाय बना दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!