पानीपत में घर में घुसकर युवक पर बरसाए डंडे और गंडासियां ; 2 माह पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

Edited By Harman, Updated: 25 Jul, 2026 12:08 PM

youth attacked with intent to kill after intruders break into home in panipat

पानीपत शहर की कश्यप कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी मारपीट की गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर की कश्यप कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों को घर के बाहर और अंदर मारपीट करते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले पड़ोसियों के साथ युवक का विवाद हुआ था। विवाद के बाद सुरक्षा के मद्देनजर युवक अपने परिवार सहित किराए के मकान में रहने चला गया था। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के बाद युवक दो माह बाद अपने परिवार के साथ वापस घर लौटा। जैसे ही परिवार घर में सामान रख रहा था, तभी पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश निकालते हुए हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कई लोग लाठी-डंडे और गंडासियां लेकर घर में घुस आए और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिला को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने बीजेपी के पार्षद संजीव दहिया पर भी आरोपियों का साथ देने के आरोप लगाए हैं 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!