ईमानदारी अभी भी जिंदा है... पानीपत में गुम हुए 50 हजार दुकानदार ने सोशल मीडिया की मदद से मालिक तक पहुंचाए

Edited By Harman, Updated: 09 Jul, 2026 04:09 PM

shopkeeper returned 50 000 missing to its owner with the help of social media

पानीपत में एक दुकानदार ने सड़क पर पड़े नोटों के बंडल को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया। दुकानदार ने इसके लिए बाजार की CCTV फुटेज चेक की। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर युवक की तलाश की।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक दुकानदार ने सड़क पर पड़े नोटों के बंडल को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया। दुकानदार ने इसके लिए बाजार की CCTV फुटेज चेक की। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर युवक की तलाश की। वीडियो देखकर कुछ ही घंटे बात सेल्समैन युवक दुकानदार के पास पहुंच गया। दुकानदार ने नोटों की पूछताछ कर पैसे सेल्समैन को लौटा दिए। सेल्समैन का कहना है कि पैसे शोरूम मालिक के थे। अगर ये पैसे न मिलते तो बड़ी मुसीबत हो जाती।

PunjabKesari

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में एक डिलीवरी बॉय की भी बड़ी भूमिका रही है। डिलीवरी बॉय ने ही नोटों का बंडल सड़क से उठाकर पास खड़े दुकानदार को सौंपा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।इसमें बाइक पर जा रहे सेल्समैन की जेब से नोटों की गड्डी फिसल कर गिर जाती है। इसके बाद डिलीवरी बॉय उठाकर बिना देर किए पास के दुकानदार को दे दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय खुद आगे बढ़ गया।

पानीपत की शिव मार्केट में नीरज चोपड़ा फर्नीचर हाउस के सेल्समैन नितिन सैनी मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवाने निकले। शोरूम मालिक ने उसे कैनरा बैंक से 5 लाख रुपए निकालने के लिए कहा था। वह बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था। बैंक से निकलते ही 500-500 के नोटों की गड्डियां जेब में रख ली। जैसे ही वह लाल भवन गली में पहुंचा, उसकी जेब से एक गड्डी निकल कर सड़क पर गिर गई। इस दौरान उसे पैसे निकलने का पता नहीं चला। वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने ये गड्डी उठा ली।

शॉप चलाने वाले तरुण भी खड़े थे। तरुण ने डिलीवरी बॉय से नोटों की गड्डी लेकर दुकान में रख ली। तरुण का कहना है कि 500-500 के नोटों की गड्डी थी। नोट गिने तो ये पूरे 50 हजार निकले। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों की मदद से गड्डी गिरने वाले युवक की तलाश शुरू की। तरुण का कहना है कि असली मालिक की तलाश करने के लिए एक वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम तहसील कैंप से नितिन सैनी दुकान पर पहुंचा।

तरुण के अनुसार, नितिन बाजार में भी पैसों की तलाश कर रहा था। आसपास के दुकानदारों से भी पैसों के बारे में पूछताछ कर रहा था। इसी दौरान उसने हमे भी अपने पैसे खो जाने की बात कही। इसके बाद नितिन से नोटों की संख्या की डिटेल ली गई। पूरी पुष्टि होने के बाद नितिन को ये पैसे वापस कर दिए गए।

नितिन सैनी का कहना है कि वह नीरज चोपड़ा फर्नीचर हाउस में पिछले करीब 10 साल से काम कर रहा है। दुकान मालिक उस पर पूरा भरोसा करते हैं। नीरज ने बताया कि हमेशा की तरह उसे केनरा बैंक से कैश निकलवाने के लिए भेजा था। बैंक से वापस लौटते समय उसकी जेब से एक गड्डी गिर गई। दुकानदारों ने ये पैसे संभालकर बड़ी मुसीबत से बचा लिया। उन्हें अब पैसे वापस मिलने की उम्मीद भी नहीं थी। डिलीवरी बॉय और दुकानदारों की वजह से ही उन्हें पैसे वापस मिल पाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!