पानीपत : कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस को बुलाकर तोड़ा दरवाजा... सामने का नजारा देख उड़े होश

Edited By Harman, Updated: 25 Jul, 2026 10:28 AM

youth dead body found in panipat

पानीपत शहर के खटीक मोहल्ले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक बंद कमरे में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला।

पानीपत : पानीपत शहर के खटीक मोहल्ले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक बंद कमरे में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। बताया जा रहा है कि जब आस-पास के लोगों को बदबू आने लगी। लोगों ने  पुलिस और जन सेवा दल की टीम को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जब दरवाज़ा तोड़कर खोला गया, तो अंदर एक बेड पर एक युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव पांच दिन पुराना है।

मकान मालिक ने बताया कि युवक वह तीन महीने पहले ही किराएदार के तौर पर यहाँ रहने आया था और टाइल लगाने का काम करता था। पुलिस को घटनास्थल पर मृतक से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला। कोई पहचान-पत्र या अन्य दस्तावेज़ नहीं मिले हैं, हालाँकि उसका मोबाइल फ़ोन बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह  में रखवा दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!