पानीपत में  NFL नाके पर कार से 3.80 लाख की चोरी का खुलासा, टक्कर मारकर रची साजिश… मास्टरमाइंड समेत गिरोह गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 16 Sep, 2026 04:04 PM

theft of rs 3 80 lakh from a car revealed at nfl check post in panipat

पानीपत में NFL नाके के नजदीक कार से 3 लाख 80 हजार रुपये चोरी करने की वारदात का CIA-2 की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में NFL नाके के नजदीक कार से 3 लाख 80 हजार रुपये चोरी करने की वारदात का CIA-2 की टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने चोरी के लिए बाकायदा एक प्लान तैयार किया था। आरोपियों ने पहले टेम्पो से कार मालिक की कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद टेम्पो से नीचे उतरकर बदमाशों ने कार चालक से बहस शुरू कर दी और उसे बातों में उलझा लिया।

इसी दौरान गिरोह के बाकी सदस्य मौके का फायदा उठाकर कार के पीछे पहुंच गए। जब कार चालक टक्कर और विवाद में उलझा हुआ था, उसी वक्त दूसरे बदमाशों ने चुपके से कार में रखे 3 लाख 80 हजार रुपये चोरी कर लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। CIA-2 की टीम ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटाए और आखिरकार गिरोह के मास्टरमाइंड समेत वारदात में शामिल आरोपियों को काबू कर लिया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने इससे पहले टक्कर मारकर लोगों को उलझाने और फिर चोरी करने की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। यानी कुछ मिनट की बहस और टक्कर के बहाने बदमाशों ने ऐसा जाल बिछाया कि कार चालक को भनक तक नहीं लगी और पीछे से लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन CIA-2 की जांच ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!