नशे की खेप सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत और शॉर्टकट कमाई के लिए करते थे तस्करी, नेटवर्क खंगाल रही टीम

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Sep, 2026 06:54 PM

three accused arrested with a consignment of narcotics they engaged in smugglin

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सीताराम कॉलोनी से दो युवकों को हेरोइन सहित

समालखा (विनोद लाहोट) : एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सीताराम कॉलोनी से दो युवकों को 36.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हेरोइन सोनीपत के गांव गढ़ी केसरी निवासी उदित से खरीदने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर कथित सप्लायर उदित को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम कॉलोनी निवासी निपुण उर्फ मोनू और हथवाला रोड निवासी रविंद्र उर्फ घोड़ा के रूप में हुई है, जबकि कथित सप्लायर उदित गढ़ी केसरी का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को वीरवार को अदालत में पेश किया। निपुण और रविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उदित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई सुभाष के मुताबिक, टीम बुधवार शाम पुराने बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक सीताराम कॉलोनी की गली नंबर पांच के कोने पर मादक पदार्थ लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश दी तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बापौली जोगिंद्र धनखड़ की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान निपुण उर्फ मोनू की कैपरी की जेब से पॉलीथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। इसका वजन 36.5 ग्राम पाया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के साथ शॉर्टकट से पैसा कमाने के लिए तीन-चार दिन पहले उदित से 45 ग्राम हेरोइन खरीदकर लाए थे। इसमें से कुछ मात्रा कथित तौर पर बेचने और 36.5 ग्राम बची होने की बात सामने आई है। दोनों ने पहले भी उदित से 10 ग्राम हेरोइन खरीदने की बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर देर रात उदित को समालखा के नए बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उदित ने दोनों को हेरोइन बेचने की बात स्वीकार की है। थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान उदित से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और सप्लाई के स्रोतों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।  

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!