पानीपत में कैंसर पीड़िता से हैवानियत, बर्थ डे पार्टी के बहाने होटल में ले गया पड़ोसी फाइनेंसर और फिर...

Edited By Harman, Updated: 03 Jul, 2026 12:04 PM

misconduct with cancer patient woman in panipat

हरियाणा के पानीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कैंसर पीड़ित महिला ने पड़ोसी फाइनेंसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कैंसर पीड़ित महिला ने पड़ोसी फाइनेंसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने पति से अलग तीन बच्चों के साथ रहती है। 1 जून को पड़ोसी फाइनेंसर ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है। वह होटल में उसके साथ जन्मदिन का जश्न मनाना चाहता है।  इसके बाद आरोपित ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

आरोपी की हरकतों और प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में ही पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!