कहीं गिरी दुकान की छत तो कहीं उखड़ा लोहे का होर्डिंग; हरियाणा में आंधी-तूफान ने ली एक की जान

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 09:41 AM

storm claims one life in haryana

हरियाणा में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

हिसार(विनोद): हरियाणा में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वही सोमवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और सोनीपत सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन तेज आंधी और बारिश कई जगह हादसों की वजह भी बनी। हिसार के बहबलपुर गांव में तेज आंधी के दौरान एक लोहे का होर्डिंग गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं फतेहाबाद के हंस मार्केट में बारिश के दौरान एक जूते की दुकान का छज्जा गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। फतेहाबाद के भिरडाना गांव के पास तेज आंधी में एक बोलेरो गाड़ी पर पेड़ गिर गया, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। वहीं रतिया क्षेत्र में ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम करीब एक सप्ताह बाद दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!