बोलेरो के बोनट पर बैठकर किया स्टंट, पुलिस ने दर्ज कर दिया केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jun, 2026 08:32 PM

man booked for stunt on mg road with bolero

एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): एमजी रोड पर चलती बोलेरो के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती बोलेरो के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि वाहन चालक लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। घटना के समय सडक़ पर अन्य वाहन और पैदल राहगीर भी मौजूद थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वाहन व उसमें शामिल युवकों की पहचान कर ली। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना डीएलएफ सेक्टर-29 में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर चलती गाड़ी के बोनट या छत पर बैठकर सफर करना, स्टंट करना, ओवरस्पीडिंग करना अथवा दूसरों के जीवन और संपत्ति को खतरे में डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!