16 साल की किशोरी से दोस्त ने की हैवानियत, मां को बताई आपबीती, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:38 PM

16 years minor raped by fried in gurgaon

16 वर्षीय किशोरी के साथ साढ़े तीन महीने तक एक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): 16 वर्षीय किशोरी के साथ साढ़े तीन महीने तक एक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले शिवा ले उनकी 16 साल की बेटी को झांसे में लेकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने बेटी के साथ लगभग साढ़े तीन महीने तक रेप किया। कई दिनों तक जब किशोरी गुमसुम रहने लगी तो मां ने उसे लगातार पूछा जिसके बाद किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई जिसके बाद मां ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में मामला दर्ज कर लिया है।जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!