एक करोड़ की शराब बेचकर रकम डकार गए सेल्समैन, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2026 07:31 PM

salesmen embezzle proceeds from sale of liquor worth rs 1 crore

सेक्टर-38 स्थित एक शराब ठेके से बिक्री का एक करोड़ रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठेके से शराब बेचने के बाद उससे मिली पूरी राशि का गबन कर लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-38 स्थित एक शराब ठेके से बिक्री का एक करोड़ रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठेके से शराब बेचने के बाद उससे मिली पूरी राशि का गबन कर लिया। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने ठेका मालिक की शिकायत पर मुख्य सेल्समैन समेत कुल छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-38 निवासी बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-38 में उनका शराब का ठेका है। इस ठेके पर मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी मुख्य सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। इसके अलावा पांच युवक भी ठेके पर काम देखते थे और बिक्री की व्यवस्था में शामिल थे। आरोप है कि इन सभी कर्मचारियों ने आपस में सांठगांठ करके ठेके से शराब बेची और उससे प्राप्त हुई करीब एक करोड़ रुपये की मोटी रकम को मालिक को सौंपने के बजाय हड़प लिया। जब शराब के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों का मिलान किया गया तो इतनी बड़ी राशि के गबन का खुलासा हुआ।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी गई है। ठेके के सेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए शामिल करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!