शादी का वादा कर युवती से रेप, अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jul, 2026 10:11 PM

woman raped and blackmailed by friend in gurgaon

शादी का वादा कर युवती का यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का वादा कर युवती का यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने और अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक-एक निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी जान पहचान एक युवक से हुई थी। उसके बाद आरोपी ने एक जनवरी से एक दिसंबर 2017 के दौरान सेक्टर-29 इलाके में आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। पीड़िता के अनुसार झांसे में रखकर उसका यौन शोषण किया गया, गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात कराया गया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता को विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 406, 376(2)(N), 323, 313, 34 के तहत विमल डागा, प्रीती डागा व मयूर राठी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

सोशल मीडिया पर युवती को दी रेप की धमकी

वहीं, सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-57 निवासी युवती ने कहा कि 27 जुलाई को सिद्धार्थ सैनी ने फेसबुक के माध्यम से उनके और उनकी मां के लिए बेहद अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को सोशल मीडिया पर ही दुष्कर्म करने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 79 व 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!