शादी का झांसा देकर रेप, धोखाधड़ी व लाखों रुपये का लोन लेकर रुपए हड़पे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jul, 2026 07:15 PM

woman raped bad cheated by boyfriend on pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धाेखाधड़ी कर महिला के नाम पर लोन ले लिया और यह रकम हड़प ली। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धाेखाधड़ी कर महिला के नाम पर लोन ले लिया और यह रकम हड़प ली। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अक्षय भट्ट (उम्र-30 वर्ष) निवासी फागी, जिला जयपुर, राजस्थान हाल निवासी प्रताप नगर हल्दीघाटी, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी ने महिला को शादी का झूठा दिया तथा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के नाम से लोन लेकर रुपए खुदके पास ट्रांसफर कर लिए और लोन की किस्त भी नहीं भरी।इ आपको बता दें कि 26 मार्च को एक महिला ने थाना डीएलएफ फेज-3 में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वर्ष 2024 में इसका संपर्क मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक व्यक्ति से हुआ था। उस व्यक्ति ने इसको शादी का झूठा आश्वासन दिया। शादी का विश्वास दिलाकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर इसके नाम पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों से लगभग 20 लाख रुपये का लोन दिलवाकर राशि अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। बाद में आरोपियों (उन व्यक्तियों) ने लोन की किस्तें भरना बंद कर दिया, शादी से इनकार कर दिया तथा इससे संपर्क भी समाप्त कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए अब इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!