'हमने उम्मीद नहीं छोड़ी, पहलवान कोर्ट में लड़ाई जारी रखेंगे', बृजभूषण सिंह के बरी होने के बाद बोलीं विनेश फोगाट

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 02:04 PM

we haven t given up hope the wrestlers will continue the fight in court said

महिला पहलवाओं और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच के मामले ने एक बार फिर से तूल

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की खेल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला पहलवाओं और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। बता दें कि 3 अगस्त 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया था। इस मामले पर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी थी और साजिश करने की बात बोली थी। 

 पहलवानों के आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं विनेश फोगाट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इस लड़ाई को जारी रखने और फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक नोट शेयर किया है।

PunjabKesari

 

 

इसमें उन्होंने कहा कि हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं। पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ती रहीं।

हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना।

PunjabKesari

शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है, और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

 

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि... 

 महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में अदालत के फैसले से दिल भारी बेशक है, परन्तु मेरा मानना है कि न्याय की यह लड़ाई में यह एक पड़ाव भर है। हमारी महिला पहलवानों के संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान का गवाह पूरा देश है। देश की आम जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है। उम्मीद करते हैं कि उपरी अदालत से आपको न्याय मिलेगा।
PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!