चचेरी बहन और जीजा ने ही कर ली 45 लाख की ज्वेलरी चोरी, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:37 PM

owners sister and relative stolen jewelry from showroom in gurgaon

सुशांतलोक स्थित एक ज्वेलरी शॉप से 45 लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी हो गए। ज्वेलरी शॉप संचालक ने चोरी का आरोप अपनी चचेरी बहन और उसके पति पर लगाया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 316(2) के तहत केस दर्ज...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांतलोक स्थित एक ज्वेलरी शॉप से 45 लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी हो गए। ज्वेलरी शॉप संचालक ने चोरी का आरोप अपनी चचेरी बहन और उसके पति पर लगाया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 316(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, झाड़सा गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-46 इलाके में एक ज्वेलरी शॉप है। चोरी की पूरी वारदात पिछले साल 27 नवंबर 2025 को दी गई थी। शिकायत के अनुसार उनकी चचेरी बहन उषा रानी और उसका पति मनीष कुमार उस दौरान उनकी दुकान पर आए थे। पारिवारिक रिश्ता होने और पूरा भरोसा होने के कारण उन्हें दुकान में बिठाया था। इसी बीच आरोपियों ने मौका पाकर और दुकान से करीब 45 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से चुपचाप निकल गए। बाद में जब स्टॉक का मिलान किया गया, तब जाकर इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात के समय के दुकान के सीसीटीवी फुटेज और चोरी गए जेवरातों की लिस्ट की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!