(VIDEO) काला जठेड़ी को मिली 4 घंटे की पैरोल,Gurugram में पत्नी और जुड़वा बच्चों से मिला गैंगस्टर

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 02:33 PM

kala jathedi granted 4 hour parole gangster met his wife and twins in gurugram

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसे मानवीय आधार पर 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। इस पैरोल के दौरान काला जठेड़ी पुलिस की कड़ी सुर

गुरुग्राम: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसे मानवीय आधार पर 4 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है। इस पैरोल के दौरान काला जठेड़ी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के एक अस्पताल में अपनी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात करेगा। वहीं गैंगस्टर काला जठेड़ी को गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल लाया गया।

गैंगस्टर काला जठेड़ी को नवजात जुड़वा बेटियों से मिलवाने के लिए दिल्ली पुलिस गुरुग्राम लेकर पहुँची। दिल्ली पुलिस गैंगस्टर को गुरुग्राम के अस्पताल में 1 घँटे उसकी पत्नी और जुड़वा बेटियों से मिलने का समय देगी। जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद काला जठेड़ी को 4 घँटे की पैरोल दी गई। गैंगस्टर की पत्नी और लेडी डॉन नाम से फेमस अनुराधा ने 2 जुड़वा बेटियों को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में जन्म दिया है। अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल लगाया गया है।
gangster kala jathedi granted 4 hour custody parole to meet his wife and newborn

जानकारी के अनुसार, काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी (जिन्हें 'लेडी डॉन' के नाम से भी जाना जाता है) ने हाल ही में जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। यह गर्भधारण IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) प्रक्रिया के जरिए हुआ था, जिसकी अनुमति भी पहले अदालत से ली गई थी। प्रसव के दौरान अनुराधा की तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों को इमरजेंसी में सी-सेक्शन (ऑपरेशन) के जरिए डिलीवरी करानी पड़ी।


कोर्ट ने मेडिकल रिकॉर्ड की जांच के बाद दी अनुमति
काला जठेड़ी के वकील रोहित कुमार दलाल ने अदालत में तत्काल कस्टडी पैरोल के लिए याचिका दायर की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्पेशल मकोका (MCOCA) कोर्ट ने पहले अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की गहनता से जांच करवाई। डॉक्टरों द्वारा मां और नवजात बच्चों की स्थिति की पुष्टि किए जाने के बाद, अदालत ने मानवीय आधार पर पिता को अपनी बेटियों से मिलने की इजाजत दी।अदालत ने साफ किया है कि यह राहत पूरी तरह से मानवीय आधार पर दी गई है। इसका गैंगस्टर के खिलाफ चल रहे किसी भी आपराधिक मामले या विचाराधीन सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मुलाकात के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस की भारी सुरक्षा तैनात रहेगी।


2024 में भारी सुरक्षा के बीच हुई थी शादी
सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी ने 12 मार्च 2024 को दिल्ली में शादी की थी। उस दौरान भी कोर्ट ने शादी के लिए काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी और सुरक्षा के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मी और कमांडो तैनात किए गए थे।काला जठेड़ी पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने जैसे 30 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

गैंगस्टर काला जठेड़ी को गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल लाया गया। गैंगस्टर काला जठेड़ी को नवजात जुड़वा बेटियों से मिलवाने के लिए दिल्ली पुलिस गुरुग्राम लेकर पहुँची। दिल्ली पुलिस गैंगस्टर को गुरुग्राम के अस्पताल में 1 घँटे उसकी पत्नी और जुड़वा बेटियों से मिलने का समय देगी। जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद काला जठेड़ी को 4 घँटे की पैरोल दी गई। गैंगस्टर की पत्नी और लेडी डॉन नाम से फेमस अनुराधा ने 2 जुड़वा बेटियों को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में जन्म दिया है। अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल लगाया गया है

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!