Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Aug, 2026 10:57 PM

परिवार सहित मंदिर में पुजारी के रहने से खफा एक व्यक्ति ने फरसे से उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर जांच करते...
गुड़गांव, (ब्यूरो): परिवार सहित मंदिर में पुजारी के रहने से खफा एक व्यक्ति ने फरसे से उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान शिव कुमार (उम्र-33 वर्ष) निवासी गांव बेला बागा जिला अंबेडकर नगर (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी गांव भांगरोला, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पुजारी अपने परिवार सहित मंदिर में रह रहा था, जिससे आरोपी को आपत्ति थी, इसलिए आरोपी शिव कुमार ने पुजारी पर फरसे से उस वक्त हमला कर दिया जब वह मंदिर में चारपाई पर सो रहा था।
आपको बता दें कि 7 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना खेड़की दौला पुलिस टीम को बतलाया कि यह वर्ष 2006 से गांव भांगरौला स्थित शिव शनि मंदिर में पुजारी है। पिछले कुछ दिनों से शिव कुमार नामक व्यक्ति मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहा था। 7 अगस्त को दोपहर के समय जब यह मंदिर के पीछे चारपाई पर लेटा हुआ था, तभी शिव कुमार ने पीछे से उसकी गर्दन एवं कंधे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर चोटें मारी, जिससे वह बेहोश हो गया। शिव कुमार ने जान से मारने की नीयत से इस पर हमला किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।