अघोर सेवा संस्थान ने कावड़ियों के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Aug, 2026 10:20 PM

ghor seva sansthan set up medical camps for kanwariyas

हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लेकर आए कावड़ियों के लिए अघोर सेवा संस्थान द्वारा शहर में मेडिकल कैंप लगाए गए। संस्थान की तरफ से हर कावड़ियों के पैरों में हुए छालों पर दवा लगाने के साथ ही पट्टी भी की गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लेकर आए कावड़ियों के लिए अघोर सेवा संस्थान द्वारा शहर में मेडिकल कैंप लगाए गए। संस्थान की तरफ से हर कावड़ियों के पैरों में हुए छालों पर दवा लगाने के साथ ही पट्टी भी की गई। इसके अलावा उन्हें गर्म पट्टी भी दी गई ताकि उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा उन्हें पेन रिलीफ स्प्रे व दवाओं की सुविधा भी दी गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

संस्थान के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी ऋतुराज ने बताया कि अघोर सेवा संस्थान वैसे तो 15 वर्षो से गरीब जरूरतमंद ओर अज्ञात शवो का अंतिम संस्कार करने का कार्य करती है इसके अलावा वेस्ट से शिक्षा जैसे अभियान चलाती है किंतु पिछले 3 वर्ष से कावड़ के समय अपनी एम्बुलेंस के माध्यम से शिवभक्तों के लिए शहर की विभिन्न सड़को पर मेडिकल कैंप लगा अपनी सेवा देती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!