बेंगलुरु से लौटे युवक की हत्या करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Aug, 2026 10:47 PM

nine arrested in case of murder in farurkhnagar area

फर्रूखनगर के गांव कारौला में युवक की हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा फर्रूखनगर ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रोहतक के आजादगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रूखनगर के गांव कारौला में युवक की हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा फर्रूखनगर ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रोहतक के आजादगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान ओम निवासी गांव भाभेवा जिला झज्जर,  साहिल निवासी गांव चिमनी जिला झज्जर, गौतम निवासी गांव धनाना जिला सोनीपत, सचेत उर्फ मुन्ना निवासी गांव करौला गुरुग्राम, विनय कुमार निवासी गांव मेहराना जिला झज्जर, सुनील उर्फ अभिषेक उर्फ खोटा निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत, मंदीप उर्फ डिप्पी निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत, अश्वनी निवासी गांव खिलौड़ जिला सोनीपत व अनुश उर्फ चिनू निवासी जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सचेत उर्फ मुन्ना की शिकायतकर्ता पक्ष से रंजिश थी जिसके चलते आरोपी पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर एकत्रित होकर कई वाहनों में सवार होकर शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। आरोपी हथियारों एवं लाठियों से लैस होकर घर में घुसे तथा शिकायतकर्ता और उसके भाई सागर के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी द्वारा सागर पर कथित रूप से गोली चलाई गई, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सचेत पर चोरी का सामान रखने/खरीदने के तहत एक केस पटौदी में दर्ज है तथा आरोपी सुनील पर चोरी करने के तहत एक केस रोहतक में दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है।

 

आपको बता दें कि 6 अगस्त को फर्रूखनगर थाना पुलिस को गांव कारौला में मारपीट करने व गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में सागर नामक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है तथा मारपीट के दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 3 अगस्त को यह अपने भाई होशियार के साथ अपनी रेंटल की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान इनके गांव का रहने वाला सचेत नामक व्यक्ति वहां आया, जिसके साथ इसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सचेत ने अपने साथियों के साथ मिलकर इसके परिजनों के साथ मारपीट की। 6 अगस्त को इसका दूसरा भाई सागर, जो बेंगलुरु में काम करता है, पटौदी बस स्टैंड पर आया था। यह सागर को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ कार सवार व्यक्तियों ने इनका पीछा किया। जब ये अपने घर के अंदर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति हथियारों से लैस होकर इनके घर में आए तथा इनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उन व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो इसके भाई सागर को लगी। घायल सागर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस विफल रही। मामले में पटौदी विधायक बिमला चौधरी मौके पर पहुंची और आरोपियों की शनिवार तक गिरफ्तारी होने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद आज पुलिस ने आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!