सुशांत लोक के घर से 18 लाख के गहने चोरी, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:58 PM

jewelry stolen worth rs 18 lakh from house in gurgaon

सुशांत लोक में आलीशान कोठी से शातिर चोरों ने करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती गहनों पर साफ हाथ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी एक दिन में नहीं हुई, बल्कि पिछले करीब सात महीनों के दौरान धीरे-धीरे अंजाम दी गई। पीड़िता की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक में आलीशान कोठी से शातिर चोरों ने करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के कीमती गहनों पर साफ हाथ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी एक दिन में नहीं हुई, बल्कि पिछले करीब सात महीनों के दौरान धीरे-धीरे अंजाम दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सुशांत लोक निवासी माला राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से कीमती आभूषण गायब हुए हैं। पीड़िता के मुताबिक यह चोरी 30 नवंबर 2025 से लेकर 22 जून 2026 के बीच की अवधि में हुई है। शातिर चोरों ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि घर के सदस्यों को भनक तक नहीं लगी। जब हाल ही में पीड़िता ने अपने लॉकर और अलमारी की जांच की, तब जाकर इस भारी चोरी का पता चला। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है।

 

चोरी की वारदात पिछले सात महीनों से लगातार किस्तों में हो रही थी, इसलिए पुलिस को अंदेशा है कि इसमें किसी जानकार या घर में आने-जाने वाले घरेलू सहायकों का हाथ हो सकता है। चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि गहने कहां रखे जाते हैं और कब घर के लोग व्यस्त रहते हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। हम घर में काम करने वाले पुराने और वर्तमान नौकरों, नौकरानियों और अन्य सहायकों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत लोक स्थित घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!