Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:35 PM

23 वर्षीय महिला को जबरन गाड़ी में अगवा कर, बंधक बनाकर उसके साथ कई बार रेप करने और जान से मारने की धमकी देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी हड़पने का मामला सामने आया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): 23 वर्षीय महिला को जबरन गाड़ी में अगवा कर, बंधक बनाकर उसके साथ कई बार रेप करने और जान से मारने की धमकी देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डीएलएफ फेज-एक थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 127(6), 137, 351(3), 61, 64(2)(M), 74 व 78 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी कुछ समय पहले गांव बंधवाड़ी के रहने वाले राकेश से जान पहचान हुई थी। पहचान होने के बाद राकेश ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 31 मार्च से 21 जून तक लगातार राकेश उसे परेशान करता रहा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान आरोपी ने पीड़िता को जबरन अपनी गाड़ी में किसी अज्ञात स्थान पर ले गया जहां उसे बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ बार-बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने पीड़िता को जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। इस डर के साए में आरोपी ने पीड़िता से घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और मोटी नकदी भी जबरन ले गया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को हिम्मत जुटा कर शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता के बयान के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।