Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 08:14 AM

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के प्रवेश पत्र बुधवार से प्राप्त किए जा सकेंगे। परीक्षा चार और पांच जुलाई को आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in
भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के प्रवेश पत्र बुधवार से प्राप्त किए जा सकेंगे। परीक्षा चार और पांच जुलाई को आयोजित होगी। पात्र अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी पंजीकरण संख्या, आवेदन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को एक पृष्ठीय प्रवेश पत्र की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी का एक-एक रंगीन प्रिंट परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। आवेदन के समय जिस फोटोयुक्त पहचान पत्र का उपयोग किया था, उसका मूल स्वरूप भी परीक्षा केंद्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा।
सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों को दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। बोर्ड और अध्यक्ष ने बताया कि नेत्रहीन व 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं और लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें स्वयं लेखक के चयन की अनुमति होगी। संवाद