अंबाला : गमगीन माहौल में हुआ निरवैर का अंतिम संस्कार, हर किसी के आखों में थे आंसू

Edited By Harman, Updated: 01 Jul, 2026 01:57 PM

ambala nirvair s last rites performed in a somber atmosphere

अंबाला के धनयोड़ा गांव में 4 साल के मासूम निरवैर की बोरवेल में गिरने से मौत हो  गई। आज सुबह करीब 3:30 बजे निरवैर का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया। वहीं गमगीन माहौल में  4 साल के मासूम निरवैर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अंबाला ( अमन कपूर) : अंबाला के धनयोड़ा गांव में 4 साल के मासूम निरवैर की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। आज सुबह करीब 3:30 बजे निरवैर का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया। वहीं गमगीन माहौल में 4 साल के मासूम निरवैर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

21 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन नहीं बच सकी जान

बता दें कि यह दर्दनाक हादसा कल (मंगलवार) सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था, जब खेलते-खेलते 4 साल का निरवैर सिंह अचानक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कल सुबह से लेकर आज तड़के सुबह 3:30 बजे तक (करीब 21 घंटे) लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

खेत मालिक और दो ठेकेदारों पर FIR

वहीं पुलिस ने मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खेत मालिक और दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि यह बोरवेल पूरी तरह से खुला हुआ था। पुराना बोरवेल फेल होने के बाद पास में ही नया बोरवेल करवा लिया गया था, लेकिन पुराने बोरवेल को बिना ढके और बिना किसी चेतावनी बोर्ड के वैसे ही छोड़ दिया गया। इसी बड़ी लापरवाही के चलते मासूम निरवैर की जान चली गई। 

एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार की शिकायत पर सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत खेत मालिक और दो ठेकेदारों, जिन्होंने खेत को ठेके पर लिया था, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!