Haryana: 21 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन नहीं बच सकी जान, 4 साल के निरवैर का आज होगा पोस्टमार्टम

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 09:59 AM

post mortem of 4 year old nirvair to be conducted today

अंबाला से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। आज सुबह करीब 3:30 बजे निरवैर का शव बोरवेल

अंबाला(अमन): अंबाला से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर सिंह को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। आज सुबह करीब 3:30 बजे निरवैर का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया। इस समय मासूम का शव अंबाला शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखा गया है, जहाँ आज डॉक्टरों का एक विशेष पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा।

PunjabKesari
यह दर्दनाक हादसा कल (मंगलवार) सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था, जब खेलते-खेलते 4 साल का निरवैर सिंह अचानक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कल सुबह से लेकर आज तड़के सुबह 3:30 बजे तक (करीब 21 घंटे) लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

PunjabKesari
डॉक्टरों का पैनल तैयार; पुलिस की कागजी कार्रवाई जारी
मासूम निरवैर के शव का पोस्टमार्टम अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में कराया जाएगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम (पैनल) का गठन किया गया है, जो पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम देगी।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम पूरी तरह तैयार है। पुलिस द्वारा पंचनामा और अन्य कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी होते ही पोस्टमार्टम शुरू कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

लापरवाही पर उठे सवाल?
इस हादसे के बाद से निरवैर के परिवार और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, एक बार फिर खुले पड़े बोरवेल को लेकर प्रशासन और जमीन मालिकों की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसने एक और मासूम की जान ले ली।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!