NEET Re-Exam 2026 : सिस्टम की चूक का भुगतना पड़ा खामियाजा, गलत सेंटर जानकारी से 2 छात्राओं का टूटा सपना

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Jun, 2026 01:54 PM

neet re exam 2026  error cost students their exam incorrect centre infor

हरियाणा के सभी 19 जिलों में रविवार को आयोजित नीट (NEET) पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के सभी 19 जिलों में रविवार को आयोजित नीट (NEET) पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस बल के साथ एंबुलेंस भी तैनात रही। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे समय मुस्तैद नजर आईं। वहीं परीक्षा को लेकर गड़बड़ियां भी देखने को मिली। जिसके कारण 2 छात्राएं परीक्षा केंद्र का पता गलत लिखे होने की वजह से परीक्षा देने से वंचित रह गई।

पहले मामले में हिसार में एक छात्रा को एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का गलत पता दर्ज होने के कारण परीक्षा से वंचित होना पड़ा। छात्रा का वास्तविक परीक्षा केंद्र राजगढ़ रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय था, जबकि एडमिट कार्ड पर पता गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) के पास दर्शाया गया था। इस कारण छात्रा गलत केंद्र पहुंच गई। बाद में सही जानकारी मिलने पर वह निर्धारित केंद्र पर पहुंची, लेकिन पांच मिनट की देरी के कारण उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

इसी प्रकार नारनौल में भी एक छात्रा परीक्षा केंद्र की गलत जानकारी के चलते समय पर केंद्र तक नहीं पहुंच सकी। परिजनों के साथ वह करीब दो घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर भटकती रही, लेकिन निर्धारित समय तक परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचने के कारण उसका पेपर छूट गया।

करनाल में कई परीक्षार्थी 10 साल पुराने आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। आधार कार्ड पर लगी तस्वीर और वर्तमान चेहरे में अंतर होने के कारण उन्हें प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में संबंधित परीक्षार्थियों ने अपने आधार कार्ड अपडेट करवाए, जिसके बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!