Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2026 10:31 AM

प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए अब तक करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें लगभग 6,000 आबेदन ऐसे मिले हैं जिनमें विभिन्न प्रकार
चंडीगढ़: प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए अब तक करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इनमें लगभग 6,000 आबेदन ऐसे मिले हैं जिनमें विभिन्न प्रकार की तकनीकी और दस्तावेज संबंधी त्रुटियां पाई गई हैं। इन कमियों को समय रहते दूर कराने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर विशेष अभियान शुरू किया है। विषयवार रुझान देखें तो दाखिले के लिए आर्ट्स संकाय सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।
कॉमर्स और साइंस क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। विभाग की और से संबंधित विद्यार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर आवेदन में रही कमियों की जानकारी दी जा रही है। कई आवेदनों में फीस जमा नहीं हुई है, कुछ फॉर्म अधूरे हैं, कहीं नाम या व्यक्तिगत विवरण में त्रुटि है तो कई छात्रों ने आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए हैं।
विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र केवल तकनीकी त्रुटि के कारण प्रवेश प्रक्रिया से बाहर न हो जाए। नि मोबाइल पर संदेशों के बाद बड़ी संख्या में आवेदनों की त्रुटियां सुधारी सा गई हैं और नए पंजीकरण भी बढ़े हैं। नि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और व्हाट्सएप की सीमित पहुंच को में देखते हुए यह व्यवस्था प्रभावी मा साबित हो रही है। इसी तरह 20 विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी क कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने में सहायता के साथ आईटी टीमें भी सक्रिय
दाखिले के लिए 30 तक पंजीकरण का मौका
पहले शेडयूल के आधार पर दाखिले के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 10 जून तय की गई थी। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 15 जून की गई। अब दूसरी बार इसे बढ़ाकर 30 जून किया गया है। पंजीकरण की संख्या और कॉलेजों की ओर से अनुरोध के आधार पर अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।