दिन में MNC कर्मचारी...रात में नकली नोटों का कारोबार; फरीदाबाद में गिरफ्तार हुआ IIT इंजीनियर

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Jun, 2026 03:59 PM

mnc employee by day counterfeit currency dealer by night iit engineer arrest

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच एन.आई.टी. की टीम ने सोमवार दोपहर यू.पी. के नोएडा स्थित

फरीदाबाद : फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच एन.आई.टी. की टीम ने यू.पी. के नोएडा स्थित एक एम.एन.सी. आई.टी. कम्पनी में कार्यरत आई.आई.टी. इंजीनियर को 100-100 के 10 और 500 के एक नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आरोपी नकली नोट छापने के लिए सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में कमरा बुक कर रखा था। वहां लैपटॉप और प्रिंटिंग मशीन रखकर विशेष प्रकार के कागज पर नकली नोट की प्रिंट कर रहा था। पुलिस ने होटल से प्रिंटिंग मशीन, लैपटॉप, विशेष कागज आदि जब्त किए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सैक्टर 17 निवासी नायक झा (25) हुई है। वह आई.आई.टी. बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुका है और वर्तमान में नोएडा स्थित एक में सूचना प्रौद्योगिकी आई.टी. के एम.एन.सी. क्षेत्र में कार्यरत है।

पुलिस अधिकारियों अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सूरजकुंड स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध सामान रखा हुआ है जिसका इस्तेमाल नकली नोट तैयार करने के लिए किया जा सकता है। पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम मौके परपहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान होटल के कमरे में कोई नहीं था। हालांकि तलाशी के दौरान कमरे से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले विशेष कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद हुए।

इसके अलावा नकली नोट तैयार करने उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी मौके से मिली। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नकली नोट छापने वाले किसी गिरोह आदि से तो नहीं मिला है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!