Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Jul, 2026 03:03 PM

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए
हरियाणा डेस्क : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अब IAS के बाद अब हरियाणा कैडर के 2012 बैच के एक IPS ऑफिसर दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दीपक अभी दिल्ली में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में सेंट्रल डेप्युटेशन पर पोस्टेड हैं।
मिली जानकारी के अनुसार CBI ने बताया कि एजेंसी ने 8 जून, 2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त IPS ऑफिसर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का दावा करते हुए निजी व्यक्तियों से अवैध रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि अधिकारी ने पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े मामलों में राहत दिलाने का भरोसा देकर रिश्वत मांगने की साजिश रची।
बता दें कि इससे पहले, CBI ने आरोपी दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी की थी, जिनसे लगभग 25 लाख रुपये की ट्रैप रकम और 90 लाख रुपये बरामद हुए थे। साथ ही जांच के दौरान दूसरे आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए थे।
CBI अधिकारियों ने IPS ऑफिसर से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली है और कई डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क, डॉक्यूमेंट्स वगैरह जब्त किए गए हैं। CBI अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)