अब लेट-लतीफी और बेमतलब की बैठकों पर लगेगी रोक! हरियाणा में IAS अफसरों के लिए नया नियम

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 11:47 AM

new rule for ias officers in haryana

हरियाणा सरकार ने सरकारी बैठकों को अधिक असरदार और समयबद्ध बनाने की पहल की है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से तैयार गाइड फॉर स्मार्टर ऑफिशियल मीटिंग्स सभी आईएएस अधिकारियों को भेजी गई है

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सरकारी बैठकों को अधिक असरदार और समयबद्ध बनाने की पहल की है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से तैयार गाइड फॉर स्मार्टर ऑफिशियल मीटिंग्स सभी आईएएस अधिकारियों को भेजी गई है। सरकार का मानना है कि यदि बैठकें सही तरीके से होंगी तो फैसले भी तेजी से होंगे और प्रशासनिक कामकाज में सुधार आएगा। मुख्य सचिव अनुराग

रस्तोगी ने सभी आईएएस अधिकारियों को यह मार्गदर्शिका भेजते हुए इसके पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन में छोटे-छोटे बदलाव भी सुशासन व कामकाज की गति बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सरकार ने माना कि कई बार बैठकें तय समय पर शुरू नहीं होतीं। उनका उद्देश्य भी स्पष्ट नहीं होता।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!