Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Jun, 2026 08:06 PM

अपराधियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज गुड़गांव पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराधियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज गुड़गांव पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया। आरोपी द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण किया हुआ था। आरोपी पर पहले भी विभिन्न अपराधों के 13 मुकदमें दर्ज हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर व्यापारी मोहल्ला, पटौदी में अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
पुलिस द्वारा अपराधी शोएब उर्फ सिक्कू निवासी व्यापारी मोहल्ला, पटौदी को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के 4 केस, जुआ अधिनियम के 3 केस, आर्म्स एक्ट का 1 केस, मारपीट/दंगा/तोड़फोड़ से संबंधित 3 केस, एससी/एसटी एक्ट के 2 केस तथा रंगदारी/धमकी से संबंधित 1 केस सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 13 केस पहले से दर्ज हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी द्वारा वार्ड नम्बर-11, व्यापारी मोहल्ला, पटौदी में लगभग 120 वर्ग गज भूमि पर एक मंजिला मकान का अवैध रूप से निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रुखनगर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से थाना पटौदी क्षेत्र में की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई।