नौरंगपुर में निजी जमीन पर बनी 50 अवैध झुग्गियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Aug, 2026 09:08 PM

mcm demolished illegal jhuggies at naurangpur

नगर निगम मानेसर ने अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए गांव नौरंगपुर में बड़ी कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन शाखा ने करीब आधा एकड़ निजी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 50 झुग्गियों को ध्वस्त किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए गांव नौरंगपुर में बड़ी कार्रवाई की। निगम की प्रवर्तन शाखा ने करीब आधा एकड़ निजी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 50 झुग्गियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई म्युनिसिपल काॅर्पोरेशन एक्ट की धारा 261 के तहत की गई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निजी अथवा सार्वजनिक भूमि पर बिना अनुमति किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीओ विकास शर्मा, जेई देवेंद्र कुमार, मंदीप, टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज कुमार सहित नगर निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया। आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य आमजन को परेशानी देना नहीं है, बल्कि कानून का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि निजी भूमि पर भी बिना अनुमति किसी प्रकार का स्थायी या अस्थायी निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में निगम कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई करेगा। 

 

आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रवर्तन शाखा को विशेष निर्देश दिए गए है कि जहां भी नियमों के विरूद्ध निर्माण या कब्जे की सूचना मिले, वहां तुरंत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। आयुक्त प्रदीप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले निगम और संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृति जरूर प्राप्त करें। बिना अनुमति निर्माण करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम क्षेत्र में जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!