Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Jul, 2026 05:34 PM

निजी एयर लाइन्स के पायलट को नशा करने की ऐसी लत लगी कि उसने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए नशे का कारोबार ही शुरू कर दिया। नशीला पदार्थ बेचकर होने वाले मुनाफे से वह अपने लिए नशीला पदार्थ खरीदने लगा।
गुड़गांव, (ब्यूरो): निजी एयर लाइन्स के पायलट को नशा करने की ऐसी लत लगी कि उसने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए नशे का कारोबार ही शुरू कर दिया। नशीला पदार्थ बेचकर होने वाले मुनाफे से वह अपने लिए नशीला पदार्थ खरीदने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अरशद अली उर्फ अज्जू (उम्र-33 वर्ष) निवासी रेड रोज, पोसिहिल रोड, वेस्टहिल, जिला कोझिकोड (केरल), वर्तमान निवासी लैंडमार्क सोसायटी, दौलताबाद, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को सेक्टर-103 से काबू कर उसके कब्जे से करीब 814 ग्राम MDMA बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में केस दर्ज कराकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह एक निजी एयरलाइंस में पिछले 3 वर्ष से पायलट की नौकरी करता है। आरोपी से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ यह नोएडा से अपने एक अन्य साथी से 5 लाख रुपए में लेकर आया था तथा एमडीएमए जितने रुपए में बिकता उसी हिसाब से बाकी रुपए देने थे। आरोपी नशीला पदार्थ पहले खुद नशा करने के लिए लेता था तथा बाद में रुपए के लालच में बेचने लगा। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।