Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Oct, 2026 08:18 PM

झगड़े में समझौता करने के नाम पर बुलाकर युवकों पर हमला करने व चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): झगड़े में समझौता करने के नाम पर बुलाकर युवकों पर हमला करने व चाकू घोंप कर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू व 2 डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र (उम्र-28 वर्ष) निवासी गांव गडोंली खुर्द, विकाश मित्तल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव गडोंली खुर्द, राज (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव आमिरपुर जिला अमीरपुर, उतर-प्रदेश व विपुल कुमार (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव गाड़ोली खुर्द, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
प्रारंभिक तौर की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का पीड़ित पक्ष के साथ पहले का झगड़ा था जिसकी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी धर्मेंद्र थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर है। आपको बता दें कि 8 सितंबर को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-10 पुलिस को एक शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त को बसई एन्क्लेव में कुछ व्यक्तियों ने इसके दोस्त व इसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन व्यक्तियों ने 2 सितंबर को इनको बातचीत/समझौता करने के बहाने बुलाया। वहां पहुंचने पर उन व्यक्तियों ने इनके साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला किया गया, जिससे इसके पेट में चोट लगी। इसके साथी पर भी चाकू से हमला किया तथा अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।