आम जनता को मिलेगी महंगाई से राहत, कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती... जानिए नए दाम

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2026 02:38 PM

relief from inflation for the general public commercial gas cylinder prices cut

विभिन्न तेल विपणन कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कर्मिशियल गैस-सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की बड़ी कटौती की है। वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति के चलते गैस ट्रांसपोर्ट करने वाले मार्गो के बंद होने

भिवानी (अशोक) : विभिन्न तेल विपणन कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कर्मिशियल गैस-सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की बड़ी कटौती की है। वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति के चलते गैस ट्रांसपोर्ट करने वाले मार्गो के बंद होने के चलते गैस की आपूर्ति में जो दिक्कतें आ रही थी, वे अब युद्ध के बाद अब दूर हो गई है तथा अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी क्रूड ऑयल के दामों में कमी आई है। जिसके चलते कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़े स्तर पर तेल कंपनियों ने कमी की है। जिसका प्रभाव आने वाले समय में महंगाई में घटौती के रूप में देखने को मिल सकता है।

कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में आई कमी का भिवानी के लोगों ने स्वागत किया है। गैस एजेंसी संचालक हंसराज ने बताया कि गैस वितरण कंपनियों भारत गैस, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने 19 किलो वाले कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में 183 रूपये 50 पैसे की कमी की है। लगातार पिछले 5 महीनों से गैस के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। यह पहली बार है जब कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़े स्तर पर कमी आई है। उन्होंने कहा कि कर्मिशियल गैस के दामों में कमी आने से औद्योगिक क्षेत्र में कर्मिशियल गैस सिलेंडर का प्रयोग बढ़ेगा तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसका प्रभाव रोजगार बढऩे व महंगाई घटने पर भी पड़ेगा।

वही भिवानी निवासी सुनील बत्तरा, महेंद्र, अजीत व राजेंद्र ने बताया कि कर्मिशियल गैस सिलेंडर दामों में 183 रूपये 50 पैसे कम करके सरकार ने राहत देने का काम किया है। इससे बाहर से मंगवाकर जो वे खाना खाते थे या अन्य कर्मिशिलय गतिविधियों जहां कर्मिशियल सिलेंडर प्रयोग होता था, वहां दामों में कमी आएगी। भिवानी निवासियों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह घरेलू गैस के दामों को भी कम करें। उन्हे उम्मीद है कि जिस प्रकार से कर्मिशियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए है, वैसे घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी कमी आएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!