सफाई के बहाने महिला को बुलाकर पीजी संचालक ने किया रेप, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:45 PM

domestic maid raped by pg owner in gurgaon

पीजी संचालक द्वारा साफ-सफाई का काम करवाने के बहाने एक 33 वर्षीय विवाहिता को बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पीजी संचालक द्वारा साफ-सफाई का काम करवाने के बहाने एक 33 वर्षीय विवाहिता को बुलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के साथ-साथ उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 351(2), 64(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सेक्टर-56 थाना इलाके में चरखी दादरी के रहने वाले नरेश का पीजी है। नरेश ने उन्हें पीजी की साफ सफाई के लिए बुलाया था। आरोपी ने 17 से 24 जून के बीच पीड़िता की बेबसी का फायदा उठाते हुए पीजी के अंदर उसके साथ रेप किया। 

 

पीड़िता ने जब आरोपी की इस घिनौनी हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया कि यदि उसने इस बारे में अपने पति या पुलिस को कुछ भी बताया, तो जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!