गंदगी फैलाने से रोका तो डेयरी संचालक ने परिवार सहित वकील की पत्नी को पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Jun, 2026 08:09 PM

woman beaten by illegal dairy owner and his family

डेयरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाने से रोकना एक वकील की पत्नी को भारी पड़ गया। डेयरी संचालक के पूरे परिवार ने मिलकर वकील की पत्नी को बेरहमी से पीटा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): डेयरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाने से रोकना एक वकील की पत्नी को भारी पड़ गया। डेयरी संचालक के पूरे परिवार ने मिलकर वकील की पत्नी को बेरहमी से पीटा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। महिला की चीख पुकार सुनकर महिला के परिजन घर से बाहर आए और महिला को बचाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

बसई एन्कलेव पार्ट-2 की रहने वाली महिला ने बताया कि डेयरी संचालक द्वारा रोजाना ही पूरी गली में कूड़ा फैलाया जाता है। कोई भी अगर गंदगी फैलाने का विरोध करे तो यह डेयरी संचालक गुंडागर्दी पर उतर आता है और पूरे परिवार के साथ मिलकर गंदगी का विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने लगता है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले साल 2024 में भी डेयरी संचालक द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस वक्त भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण डेयरी संचालक के हौंसले और बुलंद हो गए। 

 

लोगों ने बताया कि अवैध रूप से चल रही डेयरी की शिकायत वह नगर निगम को भी कर चुके हैं, लेकिन एक बार निगम अधिकारी मौके पर आए और चालान काटकर चले गए उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस डेयरी संचालक द्वारा पशुओं के मल को सीवर में बहा दिया जाता है जिसके कारण आए दिन सीवर जाम होने की समस्या रहती है। पूरी गली में गंदगी फैला दी जाती है। आज भी जब यहां अत्याधिक गंदगी फैलाई हुई थी तो इसका वकील की पत्नी ने विरोध किया जिसके बाद डेयरी संचालक ने अपने परिवार के साथ मिलकर महिला पर हमला बोल दिया। उन्होंने लात घूसों व डंडों से महिला की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पीड़ित महिला के परिजन घर से बाहर निकल आए और उन्होंने महिला को बचाया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!