भिवानी में जेल से जमानत पर आए दोषियों पर हमला, एक की मौत...दूसरा गंभीर रूप से घायल

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 09:07 AM

convicts out on bail from jail attacked one dead

बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक खूनी खेल खेला गया। यहां अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए वार्ड नम्बर 10 निवासी बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू

भिवानी:  बवानीखेड़ा कस्बे में बीती रात हत्या के बदले हत्या का खौफनाक खूनी खेल खेला गया। यहां अपनी बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आए वार्ड नम्बर 10 निवासी बलजीत की हत्या कर दी और उसका साथी मोनू गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार घात लगाए बैठे 4-5 लोगों ने उन पर लाठी, डंडों, चाकू व रॉड से पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया। बलजीत व मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला व पुरुष की हत्या की थी।

परिजनों का आरोप है कि वारदात के समय पुलिस व लोगों ने कोई मदद नहीं की। वह खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लाए। राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजिश का है। पर अब आपस में सहमति होने के बाद भी हमला किया गया है। वहीं डी.एस.पी. दलीप सिंह ने बताया बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरुष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे हैं। वे जेल से जमानत पर आए थे। अब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष के लोगों की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी। मामले की जांच चल रही है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!