Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Jul, 2026 03:36 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पानीपत के हैंडलूम कारोबारी तरुण सोनी ने पानीपत की अदालत
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पानीपत के हैंडलूम कारोबारी तरुण सोनी ने पानीपत की अदालत द्वारा भगोड़ा (पी.ओ.) घोषित किए गए आरोपी कर्ण सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी करवाने की मांग की है।
तरुण सोनी ने अपने पत्र में बताया कि वह पानीपत में हैंडलूम व्यवसाय से जुड़े हैं। व्यावसायिक लेन-देन के दौरान गोवा मंडशहर निवासी कर्ण सिंह की फर्म पर उनकी भुगतान राशि बकाया थी। बकाया राशि के भुगतान के लिए कर्ण सिंह ने उन्हें कई चेक दिए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर वे सभी चेक अनादृत (बाउंस) हो गए।
उन्होंने बताया कि चेक बाउंस मामले में निचली अदालत ने कर्ण सिंह को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसके बाद आरोपी ने सेशन कोर्ट से जमानत प्राप्त कर ली, लेकिन बाद में वह अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उसके खिलाफ भगोड़ा (पी.ओ.) घोषित करने की कार्रवाई कर दी।
तरुण सोनी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं ताकि अदालत के आदेशों का पालन करते हुए भगोड़ा घोषित आरोपी कर्ण सिंह को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और कानून के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)