"जिंदगी में कदे प्यार ना करियो..."हिसार में दोस्त का कत्ल कर आशिक ने दी जान, वजह जानकर कांप उठेगी रूह

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2026 11:23 AM

lover kills friend then takes his own life in hisar

हिसार के बरवाला में गैबीपुर नहर के पास गाड़ी धो रहे बुढ़ाखेड़ा गांव के दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में 26 वर्षीय विष्णु की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 25 वर्षीय पारस

हिसार(विनोद सैनी): जिले के बरवाला क्षेत्र में हुए विष्णु हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रवि का शव जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उसने प्रेम-प्रसंग को वारदात की वजह बताते हुए कहा कि "जिंदगी में कभी प्यार मत करना।" फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है।

वीओ:-शनिवार शाम बरवाला क्षेत्र के गैबीपुर नहर पर गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी विष्णु और उसका साथी पारस गाड़ी धोने गए थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रभुवाला निवासी रवि को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू की थी।

इसी बीच रविवार को रवि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में उसने दावा किया कि वह एक युवती से प्रेम करता था और पारस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी विवाद के चलते उसने दोनों पर हमला किया। वीडियो के अंत में उसने आत्महत्या करने की बात कही और अपनी लोकेशन उचाना क्षेत्र के पास बताई।

कुछ समय बाद जींद के उचाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक पेड़ से रवि का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के साथ हत्या और आत्महत्या—दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

 रविवार को सोशल मीडिया पर रवि का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने वारदात के पीछे निजी रंजिश और प्रेम-प्रसंग से जुड़े कारण होने का दावा किया। वीडियो में उसने कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता था और उसके अनुसार पारस उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और कई बार उसका रास्ता रोकता था। उसने दावा किया कि इसी विवाद के चलते उसने नहर पर दोनों पर हमला किया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। वीडियो के अंत में उसने आत्महत्या करने की बात भी कही और अपनी लोकेशन उचाना क्षेत्र के पास बताई। कहा कि, जिंदगी में कभी प्यार मत करना...।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!