रोहतक में दिल दहला देने वाली वारदात: जिस पिता ने प्यार से डांटा, उसी से रूठकर दुनिया छोड़ गया 22 साल का कपिल!

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2026 09:06 AM

son takes his own life after a minor scolding from his fathe

सलारा मोहल्ले के कपिल (22) को पिता भूपेंद्र सिंह ने समय पर खाना न खाने पर डांटा तो नाराज बेटे ने मानसरोवर पार्क में जाकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह शव पार्क में पड़ा मिला।

रोहतक: पिता द्वारा समय पर खाना न खाने को लेकर लगाई गई एक मामूली सी डांट ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सलारा मोहल्ले के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर मानसरोवर पार्क में सल्फास निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह युवक का शव पार्क में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक की पहचान सलारा मोहल्ला निवासी भूपेंद्र सिंह के 22 वर्षीय बेटे कपिल के रूप में हुई है। कपिल के बड़े भाई प्रिंस ने बताया कि कपिल ने आठवीं तक पढ़ाई की थी और वह घर पर ही रहता था। उसने अपने गुजारे और काम के लिए मोहल्ले में ही पतंग बेचने की एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी।

परिजनों के अनुसार, कपिल अक्सर अपनी मर्जी से घर से बाहर चला जाता था और अगले दिन वापस लौटता था। कई बार वह रात को दोस्तों के घर ही सो जाता था। शुक्रवार को भी वह बिना खाना खाए घर से निकलने लगा, तो पिता भूपेंद्र सिंह ने उसे समय पर खाना खाने की आदत डालने को लेकर थोड़ा डांट दिया था।

पिता की यह डांट कपिल को इतनी नागवार गुजरी कि वह गुस्से और नाराजगी में घर से निकल गया और सीधे मानसरोवर पार्क पहुंच गया। वहां उसने जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगल लिया। शनिवार की सुबह जब लोग पार्क में पहुंचे, तो वहां कपिल का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!