ड्यूटी से घर लौट रही महिला के सिर पर चोट मारकर लूट, नाबालिग सहित चार काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Jul, 2026 05:53 PM

woman looted by four at late night in gurgaon

ड्यूटी से देर रात को घर लौट रही महिला के सिर पर चोट मारकर लूट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ड्यूटी से देर रात को घर लौट रही महिला के सिर पर चोट मारकर लूट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच के लिए अपराध शाखा सेक्टर-17 को सौंपा गया। अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को ऑटो स्टैंड के पास से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान  अजीत निवासी गांव मीतेपुर, जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश), वीरपाल उर्फ सतीश निवासी गांव भूपका, जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) व सौरभ निवासी गांव कुरा, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात कि उक्त आरोपी अजीत कार डिटेलिंग का, आरोपी वीरपाल वेटर का तथा सौरभ साफ-सफाई का काम करते है और इन सभी की उम्र 18 वर्ष है। ये सभी व इनका नाबालिक साथी राजीव नगर, गुरुग्राम में आसपास रहते है, जिसके कारण ये सभी एक-दूसरे को आपस में जानते है। इन्होंने लूट करने के उद्देश्य से योजना बनाई और लूट करने के लिए उक्त आरोपी सौरभ अपने पी.जी. मालिक से स्कूटी मांगकर लाया, जिस स्कूटी पर सवार होकर इन्होंने उपरोक्त अभियोग में राह चलती महिला को अकेला देखकर उसके साथ लूट करने की वारदात को अंजाम दिया।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा मामले में अन्य तथ्यों, संभावित आपराधिक गतिविधियों एवं शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना सिविल लाईन्स की टीम जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए इन तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं, मामले में संलिप्त नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

 

आपको बता दें कि 27 जून को एक महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि 25 जून की देर रात करीब सवा 12 बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बांध रोड के पास पहुंची तो पीछे से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके सिर पर चोट मार दी और उसे नीचे गिरा दिया जिसके बाद आरोपियों ने उसके गले से चेन, लॉकेट तथा इसका मोबाईल फोन लूट लिया। हमले में घायल होने के कारण यह बेहोश हो गई, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!