Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Jul, 2026 05:00 PM

रंजिश में युवक को कार से टक्कर मारने के बाद उससे मारपीट कर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे लूट करने के बाद उसे नहर के पास फेंककर हवाई फायर भी किया गया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): रंजिश में युवक को कार से टक्कर मारने के बाद उससे मारपीट कर अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे लूट करने के बाद उसे नहर के पास फेंककर हवाई फायर भी किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच को अपराध शाखा सेक्टर-39 को सौंप दिया। अपराध शाखा की टीम ने एक आरोपी को हीरो होंडा चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित अग्रवाल (उम्र-26 वर्ष) निवासी देवीलाल कॉलोनी के रूप में हुई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी तथा शिकायतकर्ता के बीच पुराने झगड़े को लेकर रंजिश थी जिसके कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
आपको बता दें कि 17 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-5 में एक शिकायत दी थी कि यह सेक्टर-5 मार्केट में कपड़े प्रेस का कार्य करता है। सुबह लगभग 3:45 बजे जब वह शीतला कॉलोनी, सेक्टर-5 में कार सफाई करने जा रहा था, तभी एक स्विफ्ट कार ने इसको पीछे से टक्कर मार दी। कार से चार व्यक्ति उतरे और लोहे की रॉड व डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वे व्यक्ति इसको जबरन कार में डालकर ले गए तथा उसका मोबाइल फोन व अन्य सामान भी छीन लिया और नहर के पास फेंक दिया, हवाई फायर किया तथा भाग गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।