Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2026 03:54 PM

अंबाला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही 10 वर्षीय मासूम साली को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
अंबाला: अंबाला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही 10 वर्षीय मासूम साली को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय 10 साल की मासूम बच्ची घर में अकेली थी। पीड़िता को अकेला देख आरोपी जीजा की नीयत बिगड़ गई। रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए उसने बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब बच्ची के माता-पिता घर वापस लौटे, तो उन्होंने बच्ची को डरी-सहमी और रोती हुई हालत में पाया। मां-बाप के पूछने पर पीड़िता ने रोते हुए आरोपी जीजा की इस घिनौनी करतूत की पूरी सच्चाई बयां कर दी। परिजनों ने बिना किसी देरी के तुरंत स्थानीय थाना पुलिस में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
नाबालिग से जुड़ी इस बेहद संवेदनशील घटना पर अंबाला पुलिस ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ-साथ आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।