अंबाला में इंद्रदेव मेहरबान... ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज,  27°C पहुंचा तापमान

Edited By Harman, Updated: 20 Jul, 2026 01:20 PM

cold winds and heavy rain changed the weather in ambala

अंबाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और आसमान में छाई काली घटाओं के बाद ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां एक ओर मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और आसमान में छाई काली घटाओं के बाद ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां एक ओर मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है, वहीं पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और दिन का तापमान गिरकर 27°C पर पहुंच गया। बारिश से जहां आम लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं किसानों की फसलों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। 

 अंबाला में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बुरी तरह परेशान थे। तापमान बढ़ने से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा था। लेकिन आज अचानक आसमान में छाए बादलों और झमाझम बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने तापमान में सीधे गिरावट दर्ज कराई।

 गर्मी से बेहाल शहरवासियों ने चैन की सांस ली है। दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई थी, लेकिन मौसम सुहावना होने से अब कारोबार में भी सुधार की उम्मीद है। दूसरी ओर, यह बारिश किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ले आई है। कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार, इस समय हुई यह बारिश धान और अन्य फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!