अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 07:20 PM

tangri river in spate in ambala

पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर दिखने लगा है। अंबाला कैंट से गुजरने वाली टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुँच गया है। नदी

अंबाला(अमन): पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर दिखने लगा है। अंबाला कैंट से गुजरने वाली टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुँच गया है। नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते इसके किनारे बसे निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

 
अंबाला कैंट के कई इलाकों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहाँ टांगरी नदी का पानी अब लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुँच चुका है। यहाँ की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जलस्तर में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी जान और माल की सुरक्षा के लिए बेहद परेशान हैं।

हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग मजबूरी में अपने घरों को छोड़कर, अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह उनकी सालाना समस्या है। हर साल मानसून के आते ही उन्हें इसी तरह के खौफनाक हालात का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन के दावों की खुली पोल
स्थानीय जनता ने इस आपदा के बीच प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले प्रशासन ने नदी की खुदाई (ड्रेजिंग) करने और पानी की सही निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की बड़ी-बड़ी बातें कही थीं। लेकिन धरातल पर काम न के बराबर हुआ है। अब आलम यह है कि पहली ही भारी बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है और लोग खुद अपनी सुरक्षा के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!