चमत्कार! अंबाला पुलिस ने 6 साल से लापता बुजुर्ग को महज 6 दिनों में हरिद्वार से ढूंढा, परिवार में लौटीं खुशियां

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 08:12 PM

police found an elderly person missing for six years in haridwar

अंबाला से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ अंबाला शहर के जंडली इलाके की प्रीत कालोनी से एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अजमित सिंह पिछले 6 सालों से लापता थे।

अंबाला(अमन): अंबाला से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ अंबाला शहर के जंडली इलाके की प्रीत कालोनी से एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अजमित सिंह पिछले 6 सालों से लापता थे। परिवार ने उन्हें ढूंढने की हर संभव कोशिश की, लेकिन 6 साल तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

​परिजनों ने अंबाला शहर सेक्टर 9 थाना पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और शिकायत मिलने के महज 5 से 7 दिनों के भीतर अजमित सिंह को हरिद्वार से सकुशल ढूंढ निकाला। अपने पिता को वापस पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। मेरे पिता मानसिक रूप से थोड़े बीमार थे, जिसकी वजह से वे 6 साल पहले घर से चले गए थे। हमने हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन अब पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला है। हम बेहद खुश हैं और पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।


थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को एक दरख्वास्त मिली थी कि जंडली के रहने वाले एक बुजुर्ग लापता हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया और साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली। पुलिस की सघन जांच और अथक प्रयासों के बाद, महज 5-6 दिनों के भीतर ही टीम ने हरिद्वार से बुजुर्ग को सकुशल ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया। परिवार में अब खुशी का माहौल है और उन्होंने पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!