Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Jul, 2026 05:04 PM

हरियणा के अंबाला में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने आज शंभू टोल प्लाजा पर जोरदार
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के शंभू टोल प्लाजा पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) के प्रदर्शन को पुलिस-प्रशासन ने डेढ़ घंटे में समाप्त करा दिया। प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए किसानों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मौके से हटाया, जिसके बाद टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली करवा दिया गया।
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान शंभू टोल पर धरने पर बैठे थे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या था मामला
चढूनी ग्रुप ने कल यानी मंगलवार को दिल्ली किसान घाट जाने का बड़ा ऐलान किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई।किसानों का यह भी कहना है कि वे सरकार की अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों ने आज अचानक शम्भू टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया और ट्रैफिक पूरी तरह ठप कर दिया। फिलहाल शम्भू टोल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
किसान अपनी मांगों और गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पंजाब से भी किसान शम्भू टोल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अंबाला के शम्भू टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन और जाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए अंबाला के डीएसपी जगबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि अमृतसर से दिल्ली जाने वाले मार्ग के एक तरफ के हिस्से को किसानों से बातचीत कर खाली करवा लिया गया है। वहीं, दूसरे तरफ के मार्ग को भी जल्द ही किसानों से खाली करवा लिया जाएगा ताकि आवाजाही सामान्य हो सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)